Search

 
 
 

रांची में सरहुल जुलूस पर ड्रोन से रखी गई नजर, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

 
Ranchi: राजधानी रांची में गुरुवार को अलग-अलग अखाड़ों से सरहुल जुलूस निकाला गया. इस दौरान विधि-व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. जुलूस पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी, और हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय समेत कई पुलिस पदाधिकारी मेन रोड समेत अन्य इलाकों की जुलूस पर नजर रख रहे थे. सरहुल पूजा की सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई थी. इसमें झारखंड जगुआर, महिला पुलिस, रैफ, आईआरबी के जवान भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।11 APR।।दिन में ईद शाम को सरहुल की शोभायात्रा।।राज्यपाल और सीएम ने दी ईद, सरहुल की बधाई।।चाईबासा में 15 नक्सलियों का सरेंडर।।बिहारः मीसा का पीएम पर विवादित बयान।।कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता-मोदी।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही