Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला के पहले दिन दिखा ड्रोन शो, बिखेरी डिजिटल भव्यता की झलक

राजकीय श्रावणी मेला के पहले दिन शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया. गुरुवार को संध्या ठीक 07:30 बजे के बाद जैसे ही शिवलोक परिसर से सैकड़ों ड्रोन एक साथ उड़ान भरा
 

Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला के पहले दिन शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया. गुरुवार को संध्या ठीक 07:30 बजे के बाद जैसे ही शिवलोक परिसर से सैकड़ों ड्रोन एक साथ उड़ान भरा, पूरी बाबा नगरी तालियों और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी. लगभग 20 से 25 मिनट तक चले इस विहंगम शो के माध्यम से आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति का एक अनूठा संगम देखने को मिला. 

इसे भी पढ़ें: 

आसमान की विशाल स्क्रीन पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे ड्रोन्स ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक महत्व, श्रावणी मेले की प्राचीन परंपरा और द्वादश ज्योतिर्लिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहद सजीव आकृतियों के रूप में प्रदर्शित किया.

Uploaded Image

इस ड्रोन शो की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर की परिधि से लगभग पांच किलोमीटर तक के विस्तृत दायरे में रहने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को यह अद्भुत नजारा आसमान में साफ दिखाई दिया.

 

डिजिटल रोशनी से सराबोर इस अलौकिक दृश्य को जिसने भी देखा, वह मंत्रमुग्ध रह गया और सभी ने जिला प्रशासन के इस अनूठे प्रयास की जमकर सराहना की.

 

इस अवसर पर उपायुक्त  सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा, "राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव प्रदान करने का संकल्प जिला प्रशासन ने लिया है. हमारा उद्देश्य केवल सुलभ और सुरक्षित जलार्पण सुनिश्चित कराना ही नहीं,

 

बल्कि देवघर आने वाले हर शिवभक्त को एक ऐसी सुखद और आध्यात्मिक अनुभूति देना है जिसे वे जीवनभर न भूलें. आज का यह भव्य ड्रोन शो इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिसने मेले की भव्यता में चार चांद लगा दिए हैं.

 

राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को और अधिक भव्य, अलौकिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को डीसी सौरभ कुमार भुवानिया सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में अत्यंत भव्य और अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन किया गया. 

 

इस दौरान उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही