Search

IPL 2023 : काइल मेयर्स का कैच छोड़ना दिल्ली को पड़ा महंगा, लखनऊ ने 50 रन से हराया

Sports Desk : शनिवार को खेले गए आईपीएल के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दिल्ली को 50 रन से हरा दिया. सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 14 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 73 रन की अर्धशतकीय पारी. खेली जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स से धीमी शुरुआत से उबरते हुए शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दौरान छक्कों की भरमार रही. उसके बल्लेबाजों ने 16 छक्के और महज पांच चौके लगाये. मेयर्स के अलावा निकोलस पूरन ने 36 रन का योगदान दिया, जबकि अंत में आयुष बडोनी ने सात गेंद में 18 रन जोड़े. अक्षर पटेल (38 रन देकर एक विकेट) ने शानदार टर्न लेती गेंद पर मेयर्स को बोल्ड कर उनकी 38 गेंद की पारी समाप्त की, जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और उसके बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (30 रन देकर दो विकेट) ने पहले ओवर में अच्छी शुरुआत करते हुए केवल एक रन दिया. विकेट बल्लेबाजी के माकूल नहीं दिख रहा था, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शुरू में दबाव में दिख रही थी और पावरप्ले में एक विकेट पर 30 रन ही बना सकी. लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने रफ्तार पकड़ी और स्कोर को 6 विकेट के नुकसान पर 193 पहुंचा दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाकर दबाव में आ गई. मार्क वुड ने एक ही ओवर में दो झटके देकर दिल्ली को बैकफूट पर ला दिया. वुड ने पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श को आउट कर दिया. दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp