Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरदगा बाल सुधार गृह में पहुंचता है नशीला पदार्थ, पान दुकान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement

Ranchi: बाल सुधार गृह में बाल कैदियों को सुधारने के लिए रखा जाता है, लेकिन वहां भी नशे का सामान पहुंच जाता है. मामला डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह (संप्रेशन गृह) है. बता दें कि डुमरदगा बाल सुधार गृह में बीते 10 मई को कुछ सामग्री पकड़ी भी गयी थी. इसे लेकर 14 मई को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी बाल सुधार गृह के पास  स्थित सुगरी पान दुकान के संचालक रामजी के विरुद्ध दर्ज कराई गई है. 

दीवार के उपर से नशे का सामान फेंका जाता है

मिली जानकारी के अनुसार दर्ज प्राथमिकी बाल सुधार गृह के समादेशक द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. जिसमें बताया गया  कि संप्रेशन गृह के बगल में सुगरी पान दुकान है. जिसके संचालक रामजी द्वारा दीवार के उपर से नशे का सामान फेंक कर पहुंचाया जाता है. 10 मई की शाम 5.45 बजे दुकान के संचालक रामजी द्वारा दीवार के उपर से नशे का सामान फेंका जा रहा था. जिसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह वहां से फरार हो गया. जैसे ही रामजी ने संप्रेशन गृह के अंदर दीवार के उपर से नशे का सामान फेंका सैप दो के जवानों ने उसे तुरंत जब्त कर लिया.

सैप दो के जवानों ने फेंके समानों को जब्त किया और उसे देखा तो वे भी दंग रह गए. फेंके गए सामान में दो पैकेट गांजा, 40 पैकेट खैनी, 40 पैकेट बीड़ी, गुटखा 58 पीस, रोज सुपारी 86 पीस, सरसो तेल दो पैकेट, 32 पाउच सैंपू, 12 पैकेट बिस्किट, 20 पीस मिक्सचर शामिल था. संप्रेशन गृह के समादेशक ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि बगल से शीघ्र पान की गुमटी को हटाया जाए और आरोपी रामजी को गिरफ्तार किया जाए. वहीं सदर थाना  पुलिस की जांच जारी है. गुमटी का संचालक दूकान बंद कर फरार है.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही