Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशे की लत सभी के लिए घातक : डीसी

Advertisement
Advertisement
मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम पर चलेगा जागरुकता अभियान जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लिया गया निर्णय Hazaribagh : नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की हजारीबाग जिला स्तरीय कमिटी की बैठक सोमवार को उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. मौके पर उपायुक्त ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम के उद्देश्य से चार स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर मेकानिज्म गठित टीम की ओर से पूरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर त्वरित कार्रवाई करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि नशे की लत सभी के लिए घातक है. इसकी जद में आने से परिवार को कई कठिनाइयों से गुजरना होता है. इसे भी पढ़ें :तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-shock-to-bjp-aiadmk-leader-claims-to-end-alliance/">तमिलनाडु

: बीजेपी को झटका, अन्नाद्रमुक नेता ने किया गठबंधन खत्म करने का दावा

गिरोहों पर करें कार्रवाई, समाज को करें जागरूक : एसपी

मौके पर पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन ने कहा कि मादक पदार्थों की खेती एवं सेवन बहुत ही संवेदनशील एवं गंभीर विषय है. प्राथमिक स्तर पर ही इसकी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त गिरोहों पर कार्रवाई करना आवश्यक है. साथ ही समाज को भी जागरूक करना जरूरी है ताकि इसके दुष्प्रभाव को खत्म किया जा सके. इस बाबत उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई और जिले के चिह्नित प्रखंड खासकर चौपारण के सुदूरवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है. चौपारण क्षेत्र जहां मादक पदार्थों की खेती होती है, सुदूरवर्ती होने के साथ-साथ बिहार की सीमा से लगा भी हुआ है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें.

नशाखोरी रोकने के लिए स्कूल-कॉलेजों में चलेगा कार्यक्रम

मादक पदार्थ, सेवन के दुष्प्रभाव एवं अधिनियम की धाराओं संबंधी जनजागरुकता के लिए स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम करने, सोशल मीडिया, बैनर एवं परंपरागत मीडिया के माध्यम से जागरुकता के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दिया. वहीं सिविल सर्जन को नशा मुक्ति केन्द्र में सभी आवश्ययक सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं गतिशील रखने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-si-was-demanding-bribe-of-rs-15-thousand-to-remove-name-from-the-case-arrested/">जमशेदपुर

: केस से नाम हटाने के लिए एसआई मांग रहा था 15 हजार की रिश्वत, गिरफ्तार

मॉनिटरिंग एवं निगरानी का निर्देश

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एनजीओ की ओर संचालित केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, संचालन आदि को चाक-चौबंद रखने, मॉनिटरिंग एवं निगरानी का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया. मौके पर उपायुक्त ने जिला औषधि निरीक्षक को प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों में नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बगैर इस प्रकार कीदवाओं की बिक्री नहीं करने के लिए निर्देशित किया. बैठक में उपायुक्त, एसपी सहित आईपीएस आरिफ, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर व बरही, सिविल सर्जन सहित कमिटी के अन्य सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही