Search

 
 
 

सरायकेला में ड्रग कंट्रोल विभाग ने दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को दी चेतावनी

 
Saraikela : जिले में जरूरी दवाओं की कालाबाजारी चरम पर है. ड्रग">https://sdcd.jharkhand.gov.in/industries/sdcdportal/SitePages/Offices.aspx">ड्रग

कंट्रोल विभाग को ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी होने की सूचना मिली  थी. इस खबर से ड्रग कंट्रोल विभाग हरकत में आ गया . दवाओंकी कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग अलर्ट हो गया है.

लोगों से एमआरपी में दवा खरीदने की अपील

शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर कुंज बिहारी चौधरी नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम अचानक दवा दुकानों पर पहुंची. इस टीम में जया और राजीव एक्का भी शामिल थे. जहां दवा खरीद रहे ग्राहकों से दवा की कीमत और एमआरपी की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से एमआरपी पर दवा खरीदने की अपील की.

दुकानदारों को  कालाबाजारी करने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

टीम ने दुकानदारों को प्रिंट रेट से अधिक पर दवा बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी. ड्रग कंट्रोल टीम ने दवा दुकानों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया. हालांकि टीम ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है. https://lagatar.in/icici-banks-profits-jumped-260-percent-4403-crore-net-profit-in-the-march-quarter/54833/

https://lagatar.in/the-bank-will-remain-closed-for-9-days-in-may-see-the-full-list-of-holidays/54851/

https://lagatar.in/dc-ordered-to-arrange-30-oxygen-supported-beds-at-chandil-polytechnic-174-beds-available-at-kharsawan/54867/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही