Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉकडाउन में भी सूबे में सक्रिय हैं दूसरे राज्यों के नशा कारोबारी, 6 दिनों में 1.27 करोड़ का डोडा जब्त

Advertisement
Advertisement

Ranchi: लॉकडाउन के बावजूद भी राज्य में दूसरे राज्यों के नशा कारोबारी भी सक्रिय है. पिछले छह दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से पुलिस ने 1.27 करोड़ का डोडा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने हरियाणा, बरेली और जोधपुर से नशा कारोबारी के अलावा स्थानीय सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है. मामलों से स्पष्ट है कि बाहर के तस्कर चोरी छुपे स्थानीय बड़े तस्करों से अफीम, डोडा और पोस्ता खरीदकर सप्लाई कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें - दोपहर">https://lagatar.in/from-1-pm-onwards-the-dreaded-form-of-yash-will-be-seen-in-east-singhbhum/69790/">दोपहर

1 बजे के बाद से पूर्वी सिंहभूम में दिखेगा ‘यास’ का विकराल रूप

लॉकडाउन में डोडा की कीमत हुई कम

जानकारी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में कुछ समय पहले ही अफीम की फसल तैयार हो गयी थी. अफीम की खेती करने वाले और अफीम तस्करों ने अफीम और डोडा का स्टॉक जमा कर रखा था. लेकिन लॉकडाउन की वजह से वाहनों की आवाजाही कम होने से अफीम और डोडा की कीमत कम हुई है. ऐसे में इसका फायदा बाहर के तस्कर उठाने में लगे हैं. तस्कर कम दाम में अफीम, डोडा खरीदकर ज्यादा दाम पर बेच रहे हैं. कुछ तस्कर अफीम बाहर लाने के प्रयास में भी हैं.

पिछले छह दिनों में 1.27 करोड़ का डोडा बरामद

18 मई: रांची से जोधपुर लेकर जा रहे 32 लाख रुपये के डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए थे. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहे ओपी क्षेत्र के फुलवार के जंगली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डोडा लदा ट्रक को पकड़ा था. ट्रक पर 140 बोरा में 2200 किलो डोडा बरामद किया गया. बरामद डोडा की कीमत बाजार में 32 लाख रुपये आंकी गयी थी.

22 मई: रांची से जोधपुर लेकर जा रहे 30 लाख रुपये के डोडा के साथ चार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुंडू थाना क्षेत्र स्थित एनएच 33 के पास दामी गांव के पास कार्रवाई करते हुए डोडा लदा ट्रक को पकड़ा था.

24 मई : चतरा से हरियाणा लेकर जा रहे 30 लाख का डोडा जब्त पुलिस ने जब्त किया था. एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजा आहार के पास डोडा लदा ट्रक को पकड़ा था. ट्रक से बीस क्विंटल डोडा बरामद किया गया था.

25 मई : खूंटी पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई थी. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस टीम ने 35 लाख का अफीम डोडा बरामद था और 2 तस्कर गिरफ्तार किया था.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें - मीडिया,">https://lagatar.in/now-many-people-including-media-lawyers-do-not-need-to-take-e-pass-but-will-have-to-show-recognized-l-card/69751/">मीडिया,

वकील सहित अब कई लोगों को E – Pass लेने की जरूरत नहीं, पर दिखाना होगा मान्यता प्राप्त l-Card

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही