Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूसरे दिन भी ड्रग विभाग ने की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक जब्त

Ranchi: राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय ने लगातार दूसरे दिन छापेमारी जारी रखी. रामगढ़ रानी सती मंदिर, रातू चट्टी और पीपी कंपाउंड में छापेमारी हुई. 10 ड्रग इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन किया गया था. तीनों जगहों से अवैध तरीके के बनाए जा रहे कॉस्मेटिक्स भारी मात्रा में जब्त किए गए हैं. रामगढ़ के एनसिएंट मरीन कॉस्मो से सबसे अधिक अवैध कॉस्मेटिक जब्त किए गए हैं. दूसरे दिन भी भारी मात्रा में नकली नेलपॉलिश, फिनाइल, हैंड वॉश, परफ्यूम, हेयर कंडीशनर और हेयर कलर पाउडर जब्त किए गए. [caption id="attachment_548428" align="aligncenter" width="609"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-2.jpg"

alt="" width="609" height="1114" /> फोटो: छापेमारी करते ड्रग इंस्पेक्टर[/caption] इसके साथ ही टीम ने रॉ मैटेरियल, पंचिंग मशीन, कैश मेमो, फिनाइल की खाली बोतल समेत निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बरामद की है. औषधि निदेशक ऋतु सहाय ने बताया कि नकली सामग्री बनाने वालों के खिलाफ केस दायर किया जाएगा. दो दिनों में सारी कार्रवाई पूरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि राज्य औषधि नियंत्रण विभाग को रांची के कई इलाकों में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने की शिकायत मिल रही थी. उसी शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है. इसे पढ़ें- JEE">https://lagatar.in/better-performance-of-newton-tutorial-in-jee-mains-2023-aniket-kumar-got-99-75/">JEE

 Mains 2023 में न्यूटन ट्यूटोरियल का बेहतर प्रदर्शन, अनिकेत कुमार को म‍िला 99.75 %

किसी के पास नहीं था लाइसेंस, दर्ज किया जाएगा केस

औषधि निदेशक ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी के पास मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस नहीं मिला. छापेमारी में हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे सामान भी जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे. यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं. जल्द ही सभी पर केस दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये सामान किए गए जब्त

- सफेद और काले डिसइंफैक्टेंट और टॉयलेट क्लीनर - नेलपॉलिश - फिनाइल की बड़ी संख्या में खाली बोतल और जार - हैंडवॉश, कलरेंट परफ्यूम और प्योर ग्लीसरिन - लेबल स्टीकर, भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल - मैनुअल सीलिंग, पंचिंग मशीन और कैश मेमो इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-csc-center-started-in-sslnt-womens-college/">धनबाद:

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में सीएससी केंद्र की हुई शुरुआत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही