National News : ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किये से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है. भारत ने तुर्किये में रह रहे नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण का अनुरोध 2023-24 में किया था. वह कई नारकोटिक्स मामलों में वांटेड था. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है.
उन्होंने लिखा, मोदी सरकार ने तुर्की से कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्कर नवप्रीत सिंह को भारत वापस लाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. श्री शाह ने लिखा, नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर तुर्की की नागरिकता लेने के बाद भी वह (नवप्रीत सिंह) अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा.
Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) posts, "Modi govt has achieved a historic milestone by securing the deportation of hardened narco-trafficking kingpin Navpreet Singh from Türkiye. Obtaining Turkish citizenship under the fake identity of Navab Virk, he had continued to… pic.twitter.com/Yi0PW0YuiP
— Press Trust of India (@PTI_News) October 3, 2026
अमित शाह के अनुसार भारतीय एजेंसियों ने उसका पता लगाया. उसकी असली पहचान का पर्दाफाश कर उसे वापस भारतलाने में सफलता पायी. गृह मंत्री ने कहा, आज उसे भारत वापस लाया गया है. उसे ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों से जुड़े मामलों में जेल भेज दिया गया है. उसके खिलाफ भारत में ड्रग तस्करी, आपराधिक साजिश और संगठित अपराध के विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अमित शाह ने इस सफलता के लिए एजेंसियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर ड्रग तस्करी गिरोह (नार्को-कार्टेल) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.