Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशीली दवा का उपयोग प्राणघातक, अपने बच्चों की निगरानी करें अभिभावक : ड्रग इंस्पेक्टर

थाना प्रभारी ने कहा- नशे की चेन को तोड़ना जरूरी Neelambar Pitambarpur (Palamu) : पलामू के ड्रग इंस्पेक्टर अमरेश कुमार ने कहा कि लेस्लीगंज थाना मुख्यालय के एक दुकान से जो नशीली दवा बरामद की गई है, वह प्राणघातक है. इसका दो चार बार सेवन कर लेने से इसे छोड़ पाना काफी मुश्किल होता है. सेवन करने वालों को इसकी लत लग जाती है. बुधवार की शाम लेस्लीगंज थाना परिसर में डीआई अमरेश कुमार संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. एसपी के निर्देश पर डीआई व थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से नशीली दवाओं की विस्तृत जांच की. जांच में पाया कि किसी तरह का कोई भी रसीद खरीद का नहीं मिला, इससे प्रतीत होता है कि इस कार्य में व्यापक स्तर पर एक सिंडिकेट काम कर रहा है, जो नशीली दवाओं को व्यापार के रूप में संचालित कर रहा है. इसकी रोकथाम के लिए शीघ्र ही एक अभियान चलाने की भी उन्होंने बात कही. साथ ही कहा कि जो नशीली दवा अल्प्राजोलम, नाइट्रोजन, कोरेक्स सिरप बरामद किया है, इसके दो चार बार उपयोग होने से ही इसे उपयोगकर्ता को छोड़ा पाना काफी मुश्किल हो जाता है. उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में ही ट्रीटमेंट किया जा सकता है. उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों को जागरूक करें और नशीली दवाओं के सेवन से दूर रखें. थाना प्रभारी गौतम राय ने कहा कि शीघ्र ही सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से नशा के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fighting-between-two-parties-chief-injured-both-sides-applied-in-the-police-station/">हजारीबाग

: मनरेगा में अनियमितता की शिकायत पर दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही