Search

नशा का प्रभाव व्यक्ति ही नहीं समाज पर भी पड़ता है : पीडीजे।। समेत पलामू की तीन खबरें

नशा उन्मूलन जागरुकता शिविर में पीडीजे बोले- नशा मुक्त समाज बनाने की जवाबदेही हम सबकी

Medininagar : नशा का प्रभाव व्यक्ति पर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है. उक्त बातें पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कही. वे गुरुवार को सदर प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित नशीले पदार्थ का दुरुपयोग व उन्मूलन विषय पर जागरुकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पीडीजे ने ग्रामीणों से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कराया. उन्होंने कहा कि खेती करने वाले अन्नदाता अगर जागरूक हो जाएं तो नशीले पदार्थों की उपज नहीं हो पायेगी. जब नशीले पदार्थों की उपज नहीं होगी तो क्षेत्र नशा मुक्त स्वतः हो जाएगा. परंतु विडंबना है कि आज अन्नदाता ही नशीले पदार्थ के बीजदाता हो गए हैं. उन्होंने कहा कि पोस्ते की खेती को रोकने की जरूरत है. क्योंकि ड्रग्स उसी से बनता है. नशा मुक्त क्षेत्र हो यह सभी लोगों की जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि पोस्ते, गांजा अफीम आदि की खेती से समाज में नशेड़ियों की संख्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि गांव से ही रॉ मेटेरियल मिलता है. उसी रॉ मेटेरियल से ड्रग्स तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि जब आप खेती रोक देंगे तो ड्रग्स बनेगा ही नहीं. उन्होंने कहा कि ड्रग्स बेचने वाले का गिरोह होता है, जो गांव के गरीब, नौनिहालों को पैसे का लालच देकर गलत कराता है. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नशेड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी चिंता का विषय है. नशाखोरी से घर की स्थिति बिगड़ जाती है. आर्थिक तंगी आती है और लोग क्रिमिनल बन जाते हैं. उन्होंने बच्चों को नशाखोरी से दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि संगत से भी लोग नशा के आदी हो जाते हैं और गलत संगत के चक्कर में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि मस्तिष्क पर नियंत्रण नशा के कारण नहीं रहता है. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि नशा करने वाले के शरीर में खिंचाव होता है. स्वयं या घर में या पड़ोस में सबको नशा से पड़ने वाले कुप्रभाव के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति का सबसे बेहतर विकल्प नशीले पदार्थों का प्रोडक्शन को रोकना और प्रोडक्शन को छोड़ना होगा. उन्होंने नशा करने वाले लोगों को नशा मुक्ति केंद्र पहुंचाने की अपील की. ताकि उनके जीवन स्तर में बदलाव लाया जा सके. इस मौके पर लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि आज के समय में ड्रग्स नाबालिगों और युवाओं को अपने शिकंजे में ले रहा है. उन्होंने कहा कि देश में 17 प्रतिशत लोग ड्रग्स के आदी हैं. नशा की लत एवं नशा का दुरुपयोग एक गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है. नशा मुक्ति के लिए आम जनता के बीच जागरुकता लाना जरूरी है। उन्होंने नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशे के उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर बीडीओ अमिताभ भगत, प्रमुख बसंती देवी, उप प्रमुख शीतल सिंह, सरजा मुखिया अलका कुमारी, कौड़िया मुखिया रंजना सिंह, लहल्हे मुखिया पूनम देवी, झाबर मुखिया कविता देवी, सुआ मुखिया दुलारी देवी, जमुने मुखिया लालदेव राम, उपाध्याय सिंह, आनंद कुमार, अजीत सिंह, संगीता देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, अनिता देवी, मालती देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, किरण देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

पलामू में नशा मुक्ति केंद्र की होगी स्थापना 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर पलामू में शुक्रवार से ही नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी. इस आशय की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने दी. उन्होंने शिविर में बताया कि केंद्र में मनो चिकित्सक डॉक्टर आशीष कुमार के अलावा काउंसलर रहेंगे, जो नशेड़ियों की देखभाल व इलाज करेंगे. उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए पलामू रोल मॉडल बनेगा. इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे. ग्रामीणों में पीडीजे के समक्ष क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व नशेड़ियों से हो रहे समाज को नुकसान की भी जानकारी दी.

भगत सिंह के विचार को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अविनाश देव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-104.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : गुरुवार को संत मरियम स्कूल कजरी के प्रांगण में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर अविनाश देव ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे चिराग थे, जो अंग्रेजों के जाने के बाद भी जल रहा है. भगत सिंह की लड़ाई सिर्फ अंग्रेजों के दस्ता के खिलाफ नहीं थी, बल्कि जुल्म, शोषण, गरीबी, अशिक्षा, अंधविश्वास, धर्मजनित शोषण, छूआछूत के खिलाफ थी. शांति भाईचारा और बराबरी के हक के लिए थी. अविनाश देव ने कहा कि आप सभी विद्यार्थियों को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद थे.  

राधे-राधे के नारे से गूंजा हाउसिंग कॉलोनी यज्ञ स्थल

महायज्ञ के लिए हुआ हनुमत पूजा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-91.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के सानिध्य में 21 से 28 नवंबर तक भागवत कथा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होगा. इसके लिए गुरुवार को यज्ञ स्थल हाउसिंग कॉलोनी के मैदान में हनुमत पूजा का आयोजन किया गया. मुख्य यजमान गुरु अर्जुन पांडे ने अपनी पत्नी उषा पांडे के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ का हनुमत झंडा संकल्पित किया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और राधे-राधे से वातावरण भक्तिमय हो गया. श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के भागवत कथा व लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के हनुमंत पूजा का आयोजन के साथ ही महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है. महायज्ञ 21 नवंबर से प्रारंभ होकर 28 नवंबर तक चलेगा. काशी से पधारे हुए विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सनातनी धर्मरक्षक अर्जुन पांडेय, गुरु पांडेय व उनकी धर्मपत्नी उषा पांडेय ने पूजा-अर्चना किया. पूजा-अर्चना के पश्चात हनुमान जी का झंडा स्थापित किया गया. इस दौरान हनुमान जी जयकारा से पूरा इलाका गूंज उठा. हनुमंत पूजा के लिए पूजा स्थल को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था. हनुमंत पूजा में स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद सिंह, मनोज सिंह, ज्ञानचंद पांडेय, दीनानाथ तिवारी, श्याम नारायण दूबे, विभाकर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजन पाठक, प्रोफेसर केके मिश्रा, दुर्गा प्रसाद जौहरी, राजकिशोर सिंह, सीएस दूबे, लवली गुप्ता, मीना गुप्ता, शीला श्रीवास्तव, रूपा सिंह, धनंजय त्रिपाठी, परमदेव सिंह कुशवाहा, ज्योति पांडेय, सुधीर दूबे, राजीव रंजन पांडेय, देवेंद्र कुमार तिवारी, आशुतोष पांडे उर्फ़ लक्की, पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सविता जायसवाल सहित काफी संख्या में सनातनी धर्मावलंबी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-naxalites-carried-out-ied-blast-in-tonto-chaibasa-one-soldier-martyred-many-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp