Search

 
 
 

रेस्टोरेंट से मिला नशीला पदार्थ, संचालक गिरफ्तार

 
Hazaribagh : हजारीबाग स्थित कोर्रा थाना के नगवां हवाई अड्डा के समीप हनी बाबा रेस्टोरेंट में अवैध नशे का व्यापार बड़े पैमाने पर चल रहा था. छापेमारी में रेस्टोरेंट के ड्रॉबर से करीब आधा किलोग्राम गांजा व 13 पीस प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप ओनेरेक्स बरामद किया गया. थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट दर्ज करते हुए हनी बाबा रेस्टोरेंट के मालिक विक्रम राज उर्फ हनी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वह इचाक स्थित डुमरौन के बिनोद कुमार मेहता का पुत्र है. थाना क्षेत्र में संचालित सभी होटलों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना मिलने पर एसपी के निर्देशानुसार टीम गठित कर छापेमारी की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-brothers-arrested-for-demanding-extortion-money-for-gangster-akhileshs-aide-kanhaiya-singh/">जमशेदपुर

: गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही