Search

गुजरात के समुद्र तट से 602 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी, 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Ahmedabad : इंडियन कोस्ट गार्ड ने आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से जॉइंट ऑपरेशन चला कर गुजरात के समुद्र तट से 86 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की है. बाजार में इस ड्रग्स के खेप की कीमत लगभग 602 करोड़ रुपए बताई गयी है. खबरों के अनुसार एटीएस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इंडियन कोस्ट गार्ड ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की

सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में पाकिस्तानी नागरिकों ने अधिकारियों पर अपनी नाव चढ़ाने की कोशिश की. इस पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इसके बाद पाकिस्तानियों को धर दबोचा गया. खबरों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय जल सीमा के भीतर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था.

आईसीजी के पोत राजरतन ने संदिग्ध नाव की पहचान की

जॉइंट ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों को मिशन पर तैनात किया गया था. जानकारी के अनुसार एनसीबी और एटीएस अधिकारियों को ले जा रहे आईसीजी के पोत राजरतन ने संदिग्ध नाव की पहचान की. घिर जाने पर ड्रग्स से लदी नाव के चालकों ने भागने की कोशिश की,लेकिन तटरक्षक जहाज राजरतन ने उनकी कोशिश विफल कर दी.

एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड ने पिछले तीन वर्षों में  11 सफल ऑपरेशन किये हैं

बताया गया है कि एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड ने पिछले तीन वर्षों में ऐसे 11 सफल ऑपरेशन किये हैं. इस कार्वाऔरई से महज एक दिन पहले एनसीबी ने गुजरात और राजस्थान में प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन, (म्याऊं म्याऊं`) बनाने वाली तीन लैब्स का भंडाफोड़ किया था. एनसीबी ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था. लगभग 300 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त बरामद किये गये थे. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment