Search

 
 
 

नशे में धुत भाजपा नेता ने गेट तोड़ कार कोविड अस्पताल में घुसा दी, पत्थर फेंकने, गालियां देने का आरोप, हिरासत में

 

MumbaI : महाराष्ट्र के नासिक में भाजपा के एक नेता की दबंगई की खबर सामने आयी है. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राजेंद्र ताजने ने एक कोविड अस्पताल का गेट तोड़कर अपनी गाड़ी अंदर घुसा दी. बता दें कि इस कोविड अस्पताल को नासिक महानगरपालिका द्वारा चलाया जा रहा है. बताया गया है कि कुछ दिन पहले इस कोविड सेंटर में राजेंद्र के पिता की मौत हो गयी थी.

भाजपा नेता का अस्पताल प्रशासन पर आरोप है कि उनके पिता का ठीक से इलाज नहीं किया गया.  पुलिस ने ताजने को हिरासत में ले लिया है,  घटना नासिक के बिटको अस्पताल की है.  जानकारी के अनुसार शनिवार शाम भाजपा पार्षद सीमा ताजने के पति राजेंद्र ताजने ने नशे में धुत हो कर अपनी इनोवा कार सीधे अस्पताल के गेट में घुसा दी. आरोप हो कि भाजपा नेता ने अस्पताल पर पत्थर भी चलाये और गाली-गलौज की. हंगामे के बाद पुलिस ने ताजने को हिरासत में लिया।

10 दिन पहले पिता की मौत  हुई थी

 जानकारी के अनुसार राजेंद्र ताजने के कोरोना संक्रमित पिता को लगभग 10 दिन पहले बिटको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी मौत हो गयी.  इसे लेकर भाजपा नेता ताजने अस्पताल प्रशासन से नाराज थे. शनिवार को उन्होंने इसी गुस्से में अस्पताल में हंगामा मचाया.

नासिक महाराष्ट्र के पांच सबसे प्रभावित शहरों में शामिल

 महाराष्ट्र में जहां कोरोना का आंकड़ा धीरे-धीरे नीचे आ रहा है, वहीं कुछ शहरों में अब भी हालात खराब हैं. इन शहरों में नासिक भी शामिल है.  जिले में हर दिन करीब दो हजार केस दर्ज हो रहे हैं. वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी 20 हजार के पार  है.  यहां मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार जा चुका है. पहले सिर्फ चार और जिलों पुणे, मुंबई, ठाणे और नागपुर में ही कोरोना से चार हजार मौतों की खबर सामने आयी थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही