Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशे में धुत पुलिस जिप्सी के चालक ने पोल में मारी टक्कर, बाल-बाल बची महिला

Advertisement
Advertisement
Ranchi : लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान के लिए उन्हीं के विभाग का चालक सिरदर्द बन गया है. दरसअल मुख्यमंत्री आवास के ठीक आगे निगम पार्क के पास नशे में धुत पुलिस विभाग के चालाक की लापरवाही सामने आयी है. चालक जिप्सी लेकर सूचना भवन के रास्ते आगे की ओर जा रहा था। इसी बीच नशे में धुत होने के कारण चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया. जिसमें एक महिला दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी. जिप्सी रोड किनारे पोल में टक्कड़ मारने के बाद रुक गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/jipshi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-speech-continues-the-meaning-of-pm-silent-and-pm-violent-explained/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल जारी, पीएम साइलेंट और पीएम वायलेंट का मतलब समझाया

मौके पर पहुंची पीसीआर और ट्रैफिक की टीम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर के साथ ट्रैफिक के जवान पहुंचे. नशे में धुत चालक को पुलिस के जवानों ने समझाबुझा कर गाड़ी में बैठाया. जिसके बाद पोल में टक्कर मारने वाली जिप्सी को जवानों ने खुद धकेल कर किनारे किया. मिली जानकारी के मुताबिक जिप्सी चालक HQRT का है. इसे भी पढ़ें -हॉर्स">https://lagatar.in/rajya-sabha-horse-trading-case-witness-said-yogendra-saw-accuses-anurag-gupta-for-personal-reasons/">हॉर्स

ट्रेडिंग केस: गवाह बोले- निजी कारणों से योगेंद्र साव ने लगाए अनुराग गुप्ता पर आरोप, बाबूलाल जांच से हुए अलग

बोलने की स्थिति में नहीं था जवान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/jipshi-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं घटना के बाद जब लगातार. इन के संवाददाता ने चालक से बातचीत करने की कोशिश की तो वो बातचीत करने की स्थिति में नहीं था. नशे में धुत होने के कारण वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था. किसी तरह अन्य जवानों ने उसे संभाल कर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठाया. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-34-cracker-vendors-blacklisted-wont-get-sale-licence/">जमशेदपुर

: 34 पटाखा विक्रेता ब्लैकलिस्टेड, नहीं मिलेगा बिक्री का लाइसेंस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही