Search

छपरा: शराबी पति ने ली पत्नी की जान, गिरफ्तार

Chapra: शराबी पति ने गंड़ासी से पत्नी की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की गरखा थाना क्षेत्र के फेरुसा गांव की है. जहां पति ने अपनी पत्नी की गंड़ासे से काटकर हत्या कर दी. मृत महिला हरि मांझी की 35 वर्षीय पत्नी पवित्री देवी है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना के पीछे शराब पीने को लेकर पति-पत्नी का आपसी विवाद को कारण बताया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गंड़ासी को भी बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह में हरि मांझी ने सोये अवस्था मे गंड़ासी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया. जिससे पत्नी की गर्दन धड़ से अलग हो गई. इस घटना के बाद आरोपी पति ने भागने की कोशिश की. लेकिन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई. इस घटना को लेकर गांव के लोग भी काफी हतप्रभ हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पति काफी नशा करता था. हमेशा शराब की नशे में घर में झगड़ा करता था. पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी उसका इलाज करवा रही थी. इसके कारण नशे की लत कुछ दिनों से छूट गई थी. लोगो का कहना है कि इससे वह काफी गुस्से में रहता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस संबंध में एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि घटना में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें - BHEL">https://lagatar.in/bhel-gets-contracts-worth-rs-7000-crore-from-adani-power-for-two-power-plants/">BHEL

को अडानी पावर से दो बिजली संयंत्रों के लिए 7,000 करोड़ के ठेके मिले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp