Search

 
 
 

सूखे नशे का बढ़ा चलन, बिहटा में गांजा बेच रहे बाप-बेटे गिरफ्तार

बिहार में पिछले नौ वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है. सरकार ने नशे पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून बनाए हैं. बावजूद इसके, नशे का व्यापार बंद नहीं हुआ, बल्कि अब यह नए रूप में सामने आ रहा है.
 

Bihar:  बिहार में पिछले नौ वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है. सरकार ने नशे पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून बनाए हैं. बावजूद इसके, नशे का व्यापार बंद नहीं हुआ, बल्कि अब यह नए रूप में सामने आ रहा है. शराब के स्थान पर अब लोग गांजा, अफीम, स्मैक, सुलेशन, व्हाइटर और इंजेक्शन जैसे सूखे और खतरनाक नशों की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. 

 

गांजा बेचते बाप-बेटा गिरफ्तार 

पटना जिले के बिहटा इलाके में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मोहम्मदपुर गांव के बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने बाप-बेटे को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र शर्मा और उनके बेटे अमित शर्मा के रूप में हुई है.

 

पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप 

जानकारी के अनुसार, दोनों एक गुमटी के ज़रिए मोहम्मदपुर बाजार में अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार करने के बाद दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. इस गिरफ्तारी के बाद इलाके के अन्य नशा कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही