Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 15 स्‍कूलों के खिलाफ डीएसई की सुनवाई शुरू, मनमाना फीस बढ़ाने का है आरोप

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : फीस में मनमाना तरीके से वृद्धि करने के आरोपों से घिरे धनबाद जिले के 15 निजी स्कूलों के खिलाफ जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) की सुनवाईै शुक्रवार, 8 अप्रैल की दोपहर शुरू हुई है. इसमें होने वाले निर्णय पर इन स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्‍चों के अभिभावकों की निगाह टिकी हुई है. वे डीएसई से रा‍हत की उम्‍मीद लगाए हुए हैं. इन स्‍कूलों में डीएवी पब्लिक स्‍कूल कोयलानगर समेत धनबाद जिले के कई नामी स्‍कूल शामिल हैं. बताते चलें कि इन स्‍कूलों पर सरकार के आदेश की अवहेलना कर कोरोना काल में बच्‍चों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्‍य सभी तरह के शुल्‍क भी लेने के आरोप हैं.

 सुनवाई के लिए इन स्कूलों को भेजा नोटिस

धनबाद जिले के डीएसई ने जिन 15 स्‍कूलों को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है, उनमें डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर, डीएवी सिजुआ, डीएवी सीएफआरआई, डीएवी बनियाहीर, डीएवी मुगमा, डीएवी महुदा, डीएवी जामाडोबा, डीएवी कुसुंडा, डीएवी मुनीडीह, डीएवी बरोरा, डीएवी महुदा, डीएवी सिंदरी, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच और राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, राजकमल सरस्वती शिशु मंदिर शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=284835&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मेनरोड को 1500 केसरिया झंडों से सजाएंगे विधायक राज सिन्हा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही