Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSP साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा - मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सरकार ने बुधवार को 150 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया. इस लिस्ट में डीएसपी खोरी महुआ के पद पर पदस्थापित डीएसपी साजिद जफर को एसआईएसएफ डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. जिसके बाद उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है. लिखे पोस्ट में कहा है कि स्थानांतरण के अन्यायपूर्ण निर्णय को देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. जिंदगी नौकरी से बड़ी है. न्याय अवश्य मिलना चाहिए. जय हिन्द. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/78-dsp-rank-officers-of-jharkhand-transferred-who-knows-where/">झारखंड

के 78 DSP रैंक के अधिकारी का तबादला, जानें कौन कहां गये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/sazid-post.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पहले भी ट्रांसफर पोस्टिंग पर उठा चुके हैं सवाल

डीएसपी साजिद जफर ने इससे पहले भी 23 मार्च 2022 को सोशल साइट फेसबुक पर सरकार से पोस्टिंग की गुहार लगायी थी. उन्हाेंने कहा कि 4 साल से नन फील्ड में हूं. फील्ड में काम करने का माैका दें. डीएसपी के पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी थी. उस वक्त सोशल मीडिया पर डीएसपी साजिद जफर ने लिखा था कि 27 अगस्त, 2018 से रेल डीएसपी के रूप में यहां पदस्थापित हूं. यह नन फील्ड पोस्टिंग है. मैं इंतजार कर रहा हूं, एसडीपीओ (फील्ड पोस्टिंग) के रूप में काम करने का मौका मिले, ताकि मेरी ताकत और मेरी कमजोरी का पता चल सके. आशा है कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में मुझे जिम्मेदारी निभाने का मौका देगी. जय हिंद.. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-flags-off-6-including-indias-first-underwater-metro-train/">पीएम

मोदी ने भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन सहित 6 को दिखायी हरी झंडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही