Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस के सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिलने के मामले में डेढ़ महीने बाद भी यूपीएससी को फाइल नहीं भेजी गई है. जानकारी के मुताबिक गृह विभाग द्वारा सबसे पहले अगस्त 2022 में प्रोन्नति से संबंधित फाइल यूपीएससी को भेजा गया था. जिसके बाद यूपीएससी ने इसमें कुछ कमी पाई और इस कमी को दूर करके दोबारा फाइल भेजने का निर्देश दिया गया. इस संबंध में गृह विभाग द्वारा दिसंबर 2022 में फिर यूपीएससी को फाइल भेजी गई. गृह विभाग द्वारा भेजी गई फाइल में यूपीएससी ने फिर कुछ कमी पाई गई और इसे दूर करके फिर से फाइल इस साल जनवरी महीने में भेजने को कहा गया. लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी गृह विभाग ने फाइल नहीं भेजी. पिछले सप्ताह यूपीएससी द्वारा फाइल भेजने को लेकर रिमाइंडर भी किया गया, लेकिन गृह विभाग ने अब तक फाइल किसी को नहीं भेजी है. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/income-tax-raid-in-delhi-office-of-bbc-phones-of-all-staff-seized/">BIG
NEWS : BBC की दिल्ली ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, सभी के फोन जब्त, घर जाने को कहा
राहुल चौबे और सुजीत कुमार के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, जानें HC ने क्या कहा [wpse_comments_template]
NEWS : BBC की दिल्ली ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, सभी के फोन जब्त, घर जाने को कहा
42 डीएसपी आइपीएस में प्रोन्नति के योग्य
द्वितीय जेपीएससी के दो, तृतीय जेपीएससी के 38 व खेल कोटा से प्रोन्नत दो डीएसपी यानी कुल 42 डीएसपी आइपीएस में प्रोन्नति के योग्य हैं. जिनपर विचार किया गया था. लेकिन अंतिम रूप से 32 के नाम का ही चयन हो पाया. तृतीय जेपीएससी के 38 डीएसपी भी साढ़े 11 साल की सेवा कर चुके हैं. जबकि डीएसपी से आइपीएस संवर्ग में प्रोन्नति के लिए डीएसपी संवर्ग में आठ साल की सेवा देना अनिवार्य है. इस तरह ये डीएसपी एक जनवरी 2019 से ही आइपीएस संवर्ग के लिए योग्य हो गये हैं.वर्ष 2016 के बाद नहीं मिली प्रोन्नति
झारखंड में राज्य पुलिस सेवा से प्रोन्नत आइपीएस अधिकारियों का कुल 45 पद है. वर्ष 2016 के बाद अब तक किसी को आइपीएस में प्रोन्नति नहीं मिली. मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से अब तक राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस में प्रोन्नत 25 अधिकारी सेवानिवृत्त हो गये. उनके स्थान पर नए डीएसपी को अब तक आइपीएस में प्रोन्नति नहीं मिल सकी है. इसे भी पढ़ें - रजिस्ट्रार">https://lagatar.in/stay-on-pest-action-against-registrars-rahul-choubey-and-sujit-kumar-know-what-hc-said/">रजिस्ट्रारराहुल चौबे और सुजीत कुमार के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, जानें HC ने क्या कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment