Search

डीएसपीएमयू : आईटी के 50 फीसदी विद्यार्थी फेल, तालाबंदी कर धरना पर बैठे छात्र

Ranchi : आजसू छात्रसंघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में धरना दिया. सत्र 2021 - 24 के आईटी के 50% विद्यार्थी फेल हो गये हैं. इसके विरोध में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर ताला बंद कर धरना पर बैठ गए. लगभग 1 घंटे बाद कुलपति तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों से बात की. तीन दिनों में उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया. आजसू छात्रसंघ के विश्वविद्यालय समन्वयक अभिषेक झा का कहना था कि आधे से ज्यादा विद्यार्थी फेल हो गए है. इसमें शिक्षक का दोष है. इनकी मांग है कि कॉपी की फिर से जांच की जाए. क्लास रेगुलर हो. विभाग में कोऑर्डिनेटर की बहाली हो. साथ ही विवि में ड्रेस कोड लागू किया जाए. इसे भी पढ़ें – संसद">https://lagatar.in/case-of-illegal-purchase-and-sale-of-non-majrua-land-in-jharkhand-raised-in-parliament/">संसद

में उठा झारखंड में गैर-मजरुआ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp