Search

 
 
 

डीएसपीएमयू : पद्मभूषण बेगम प्रवीन सुल्ताना के रागों में खोये दर्शक

 
Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स व आईक्यूएसी और स्पिक मैके ने शनिवार को संयुक्त रूप से श्रुति अमृत कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा. 22 जुलाई को पहले दिन के कार्यक्रम में पद्मभूषण बेगम प्रवीन सुल्ताना का कार्यक्रम हुआ. उन्होंने रागों का तान छेड़ा. अपनी पेशकश से लोगों का मन मोहा. सदफ सुल्ताना, तबला वादक मिथिलेश झा, हारमोनियम पर श्रीनिवास आचारिया और तानपुरा पर डीएसपीएमयू की छात्रा दीक्षा ने साथ दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3511.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विश्वविद्यालय के बच्चों को भी लाभ मिलेगा- वीसी

डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि बेगम प्रवीन सुल्ताना भारत ही नहीं बाहर के देशों में भी प्रख्यात हैं. इस कार्यक्रम से विश्वविद्यालय के बच्चों को भी लाभ मिलेगा. इससे संबंधित विभाग के बच्चों को सिखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें –झारखंड">https://lagatar.in/excellence-award-to-mithlesh-kumar-singh-of-jharkhand/">झारखंड

के मिथलेश कुमार सिंह को एक्सीलेंस अवार्ड 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही