Search

 
 
 

DSPMU में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, मांगें मानने के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में लंबित मांगों को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई है. विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की.
 

Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में लंबित मांगों को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई है. विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की.

 

संघ ने बताया कि कुलपति के प्रयास, लगातार संवाद और पिछले दो दिनों में हुए सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप कर्मचारियों की दोनों प्रमुख मांगों पर सहमति बन सकी. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि एसीपी/एमएसीपी भुगतान को लेकर फाइनेंस कमेटी में प्रस्ताव पारित हो चुका है और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सोमवार को कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा.

 

कर्मचारी संघ की दूसरी प्रमुख मांग अनुबंध कर्मियों के सेवा विस्तार से जुड़ी थी. पहले इसे तीन महीने तक सीमित कर दिया गया था, जिसे अब पुनः बढ़ाकर 11 महीने कर दिया गया है. दोनों मांगों के पूरा होने के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हुए सभी कर्मचारियों से सोमवार से अपने-अपने कार्यस्थल पर लौटकर नियमित रूप से सेवाएं देने की अपील की है.

 

संघ ने आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही शिक्षक संघ द्वारा आंदोलन के दौरान दिए गए नैतिक समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. इसके अलावा संघ ने छात्रों का भी विशेष आभार जताया, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में कर्मचारियों के आंदोलन के प्रति समझ और सहयोग दिखाया.

 

कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी आपसी संवाद और सहयोग के साथ संस्थान के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही