Search

 
 
 

डीएसपीएमयू : लेट से हुई पहले सेमेस्टर की परीक्षा, अब रिजल्ट में भी देरी

 
स्नातकोत्तर सेशन 2022-24 Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सेशन 2022-24 के पहले सेमेस्टर की परीक्षा विलंब से ली गयी थी. अब रिजल्ट में भी देर की जा रही है. इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्नातकोत्तर सेशन 2022-24 के पहले सेमेस्टर की परीक्षा मई में ली गई थी. चार महीने बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. दूसरी ओर कई विभागों में दूसरे सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा भी ली जा रही है. नियम के अनुसार पहले सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर में होनी चाहिए थी. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने पूछे जाने पर कहा कि विभागों से अंक नहीं भेजा गया. इस कारण रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है. सभी विभागों से अंक मंगवाया गया है. अंक आते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-there-will-be-a-candidate-from-india-alliance-on-every-seat-in-lok-sabha-elections-alamgir/">पाकुड़

: लोस चुनाव में हर सीट पर होगा इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार- आलमगीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही