Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू : इतिहास विभाग में फ्रेशर्स डे व फेयरवेल पार्टी

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में  सोमवार को फ्रेशर्स डे व फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों के साथ विभाग के शिक्षक भी शामिल हुए. पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, वहीं पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. कार्यक्रम की शुरूआत विभाग के शिक्षकों के स्वागत से की गयी. विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र कुमार गौरव को मिस्टर फ्रेशर और अक्षिता को मिस फ्रेशर से नवाजा गया. यशांगी झा, पल्लवी जायसवाल और तमन्ना पांडेय ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति की. कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह, शुभ्रा लकड़ा, हनी कुमारी और पुष्पा कुमारी समेत इतिहास विभाग के विद्यार्थी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – गोड्डा">https://lagatar.in/godda-cm-lays-foundation-stone-of-auditorium-in-eklavya-girls-residential-school/">गोड्डा

: सीएम ने एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही