Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू : झारखंड छात्र संघ आजसू की नई कमेटी गठित, ऋत्विक राज बने अध्यक्ष

Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय छात्र इकाई के नई कमिटी का गठन किया गया है. कमेटी में ऋत्विक राज को अध्यक्ष के रूप में चुना गया. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जगत मुरारी और रोहित सिन्हा बने. महासचिव का कार्यभार हिमांशु कुमार को मिला. प्रवक्ता सचित रंजन को बनाया गया है. सोशल मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार प्रामणिक बने हैं. इसके साथ ही 15 दिनों के अंदर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर पूरी समिति का गठन किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है. छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां समय-समय पर चलाई जाती है. आशा है कि इन पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा. मौके पर नैना, मनजीत, सुमित, निशांत, ऋषभ, उत्कर्ष, रोहित, अभिषेक, तौसीफ, हेमंत, सुजीत के अलावा कई छात्र- छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 2">https://lagatar.in/g-20-meeting-in-ranchi-on-march-2-delegates-start-arriving/">2

मार्च को रांची में जी-20 की बैठक, डेलीगेट्स का आना शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही