Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू में पर्यावरण व जलवायु पर होगा सात दिवसीय कार्यक्रम

Ranchi : पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 1 जून से 7 जून तक पर्यावरण एवं जलवायु पर कार्यक्रम किया जाएगा. कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यवारण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश के आधार पर किया जाएगा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत संचालित सभी शिक्षण संस्थानों में मास मोबिलाइजेशन ऑन मिशन लाइफ अंतर्गत सेमिनार के साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है. कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में 1 से 7 जून तक पर्यावरण परिवर्तन पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक- जिसका थीम है, धरती कहे पुकार के, यूथ कॉन्क्लेव, संस्थान में स्वच्छता अभियान और विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने से संबंधित अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा साइकिल चालन और विश्वविद्यालय के प्रांगण में पर्यावरण और जलवायु से संबंधित पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा. पर्यावरण और जलवायु विषय पर लघु फिल्म, फोटो, स्लोगन व  क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक आयोजन में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें – वाहनों">https://lagatar.in/vehicle-torching-case-fir-against-30-maoists-including-commander-chhotu-kherwar/">वाहनों

को फूंकने का मामला : कमांडर छोटू खेरवार समेत 30 माओवादियों पर FIR
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही