Search

 
 
 

DSPMU का पहला दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

 
Ranchi :   डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को रांची विवि के दीक्षांत मंडप में  आयोजित की जायेगी. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे. 23 फरवरी को डिग्री डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस बात की जानकारी विवि के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने दी. शांडिल्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह में रांची कॉलेज से पास किये स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को भी गोल्ड मेडल और डिग्री दी जायेगी. कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक गोल्ड मेडल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे अंतिम समय पर भी करवा सकते हैं. गोल्ड मेडल लेने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन का कोई शुल्क नहीं लगेगा. प्रेस कॉफ्रेंस में विवि के रजिस्ट्रार डॉ. नमिता सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. एमएस अब्बाज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशिष झा, पीआरओ प्रो. राजेश कुमार सिंह और डॉ. एन महतो मौजूद रहे.

198 छात्रों को दिये जायेंगे गोल्ड मेडल

स्नातकोत्तर और स्नातक के कुल 198 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाना है. स्नातकोत्तर सेशन 2018-20  के कुल 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिये जायेंगे. वहीं सेशन 2019-21 के 39 और 2020-22 के 45 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेंगे.  स्नातक सेशन 2018-20 के 36 और  2019-22 सेशन के 40 छात्रों को गोल्ड मेडल दिये जायेंगे.

कुर्ता पजामा और साड़ी है ड्रेस कोड

दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड रखा गया है. लड़कों के लिए सफेद कुर्ता पजामा और लडकियों के लिए सफेद लाल पाड़ साड़ी या सफेद सलवार सूट के साथ लाल दुपट्टा पहनकर आना है. इसके साथ विवि की ओर से पट्टा दिया जायेगा. सभी स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग रंग का पट्टा दिया जायेगा. पट्टा और एंट्री पास 16 से 18 फरवरी को विवि के ऑफिशियल समय पर दी जायेगी. रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे रखा गया है. एंट्री पास में सीट नंबर भी होगा, उन्हें उसी सीट पर बैठना है. इसके बाद 23 फरवरी को  डिग्री डिस्ट्रीब्यूट किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही