Ramgarh: परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने एवं ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशानुसार मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिले के गोल एनएच 23 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान डीटीओ द्वारा भारी मालवाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई. इस दौरान 15 से 20 बड़े वाहनों की जांच की गई. इसमें 3 भारी वाहनों से जो टंडवा एनटीपीसी से फ्लैश(डस्ट) ले कर आ रही ओवरलोड के कागजात अधूरे पाए गए, उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माने की वसूली की गई. जिसमें लगभग कुल 104300 रुपया जुर्माना वसूल किया गया. उन्होंने बताया की जांच के दौरान 3 बड़ी वाहनों का पेपर फ़ेल, फिटनेस, टैक्स फेल, ओवरलोड, ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा होने के कारण लगभाग 104300 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जांच अभियान के दौरान डीटीओ द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की गई. जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि की भी जांच की गई. मौके पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दें और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का अनुपालन जरूर करें. बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-z-morh-tunnel-in-ganderbal-jammu-and-kashmir/">प्रधानमंत्री
मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में Z-Morh टनल का उद्घाटन किया हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">
style="color: #ff0000;">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">
style="color: #ff0000;">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Leave a Comment