New Delhi : पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पुलिस ने घसीटा और फिर हिरासत में ले लिया है. वहीं डीयू के स्टूडेंट्स ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है. स्टूडेंट्स बजरंग पूनिया की समर्थन की अपील पर मार्च निकाल रहे थे.
: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त [wpse_comments_template]
बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी
इधर पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दी गई दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी लौटा दी है. वहीं जंतर-मंतर पर पहलवानों का भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ धरना जारी है. पहलवानों का कहना है कि जबतक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है, तबतक उनका धरना जारी रहेगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो शिफ्ट में एक-एक सिपाही को पहलवानों की सुरक्षा में लगाया गया था. जिसे पहलवानों ने लौटा दिया है. पहलवानों का कहना है कि अगर वे लोग जंतर-मंतर पर भी सुरक्षित नहीं है, तो कहीं भी सुरक्षित नहीं रह सकते हैं. वे लोग यहां शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment