Search

 
 
 

दोहरी नागरिकता मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट का राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, CBI जांच होगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर आयी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आज शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है. मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा हुआ है.  इस मामले में आज लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई.
 

Allahabad : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर आयी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आज शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है. मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा हुआ है.  इस मामले में आज लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई.

 

दरअसल निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गयी थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग  खारिज कर दी गयी थी. अहम बात यह है कि पहली बार लखनऊ बेंच में विस्तार से इस मामले में सुनवाई हो रही है. 

 

इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से अपना पक्ष रखा है.  याचिकाकर्ता का दावा कि केंद्र का हलफनामा उनके आरोपों के समर्थन में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.  न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने गृह मंत्रालय के फॉरेनर्स डिवीजन को निर्देश दिये थे कि मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पेश करें.  

 

यूपी सरकार के वकील ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच CBI के हवाले कर दी जाये.  इस पर जज ने मंजूरी दे दी. लखनऊ बेंच ने एफआईआर कर मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने का आदेश दिया. 

 

 


 याचिका दायर करने वाले विग्नेश शिशिर ने कहा है कि उन्होंने कोर्ट के समक्ष ऐसे दस्तावेज और साक्ष्य पेश किए हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि राहुल गांधी यूनाइटेड किंगडम में मतदाता रहे हैं.  वहां चुनावों में भागीदारी करने से संबंधित रिकॉर्ड मौजूद हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही