Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में दहेज के कारण नहीं हो रहा था प्रेमी जोड़े का विवाह, पुलिस ने कराया

Advertisement
Advertisement

दो साल से था अफेयर

Begusarai: बेगूसराय में अफेयर के बाद दहेज के कारण शादी में मामला अटका था, लेकिन पुलिस ने सुलझा दिया. बताया जाता है कि बिहट गांव की रहने वाली दीपाली कुमारी का बनहारा गांव के शिवम कुमार से दो साल से अफेयर था. लड़की के घर वाले लंबे समय से उसकी शादी करने का प्रयास कर रहे थे. वहीं लड़के वाले दहेज की मांग कर रहे थे. इस वजह से शादी नहीं हो पा रही थी.

इसे भी पढ़ें-  प्रभारी">https://lagatar.in/ranchi-university-relying-on-the-principals-in-charge-and-contracted-teachers-has-made-a-permanent-appointment-only-once-after-the-formation-of-the-state/79767/">प्रभारी

प्राचार्यो और अनुबंधित शिक्षकों के भरोसे रांची यूनिवर्सिटी, राज्य गठन के बाद सिर्फ एक बार हुई है स्थायी नियुक्ति      

लड़के वालों ने थाने में की थी शिकायत

ऐसे में लड़की वाले सोमवार को लड़के को पकड़कर मंदिर ले गये. वहां शादी की तैयारी करने लगे. जब लड़के वालों को खबर लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की. इस पर पुलिस लड़के को पकड़कर तेघड़ा थाने ले आई. यहां दोनों के परिजनों से पुलिस ने बातचीत की. इसके बाद पुलिस की सहमति से थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई.

इसे भी पढ़ें-  डिजिटल">https://lagatar.in/governments-attack-on-digital-media-shows-fear-of-narendra-modi/80250/">डिजिटल

मीडिया पर सरकार का हमला नरेंद्र मोदी के डर को दिखाता है      

बता दें कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों काफी खुश हैं. पुलिस के इस कदम की इलाके में काफी चर्चा है. लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं. पुलिस की वजह से दहेज का मामला भी खत्म हो गया और प्रेमी जोड़े का विवाह भी हो गया.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-jeep-carrying-laborers-crashed-in-anagada-two-laborers-killed-many-injured/80191/">रांची

: अनगड़ा में मजदूरों को लेकर आ रही जीप हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो मजदूर की मौत, कई लोग घायल       

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही