पुलिस पदाधिकारी के ना होने से गवाहों को कोर्ट में पेश करने में हो रही परेशानी, डीजीपी को लिखा गया पत्र
पुलिस पदाधिकारी के ना होने से गवाहों को कोर्ट में पेश करने व गवाही दिलाने में हो रही परेशानी, डीजीपी को लिखा गया पत्र Ranchi : पुलिस पदाधिकारी के नहीं होने से गवाहों को कोर्ट में पेश करने और उनकी गवाही दिलाने में परेशानी हो रही है. इस समस्या को दूर करने के लिए अभियोजन निदेशालय ने झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि राज्य के जिला अभियोजन कार्यालयों में पदस्थापित लोक अभियोजकों और प्रभारी लोक अभियोजकों को सहायक उपलब्ध नहीं होने के कारण कोर्ट में अभियोजन कार्यों के संपादन में काफी कठिनाई हो रही है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव केस के ट्रायल और डिस्पोज पर पड़ रहा है.

Leave a Comment