NewDelhi : बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर देश-दुनिया से कट गया है. यहां शनिवार से लगातार बर्फबारी हो रही है. खबर है कि श्रीनगर आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं. रनवे पर बर्फ जमने से फिसलन हो गयी है. कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतर गया है. घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण बिजली गायब है. जान लें कि चौथे दिन भी घाटी देश दुनिया से कटी हुई है. जानकारी दी गयी है कि दक्षिण कश्मीर के कई जिलों अनंतनाग कुलगाम आदि में भारी बर्फबारी हो रही है. अनंतनाग में कुछ मकान भी ढह गये हैं. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/do-you-also-tell-your-wife-that-what-do-you-do-while-staying-at-home-so-read-this-order-of-the-supreme-court/15614/">क्या
आप भी पत्नी से कहते हैं : घर में रहकर करती ही क्या हो ? तो पढ़ लीजिए सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश
मुखर्जी की किताब में पीएम को सलाह, मोदी को विपक्ष की आवाज सुननी चाहिए, द प्रेसिडेंसियल ईयर्स बाजार में आ गयी
आप भी पत्नी से कहते हैं : घर में रहकर करती ही क्या हो ? तो पढ़ लीजिए सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश
भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
रामबन-बनिहाल के बीच कई हिस्सों में लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं. राज्य के अन्य कई जिलों में दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो गये हैं. बता दं कि जिला राजोरी और पुंछ को जोड़ने वाला मुगल रोड (कश्मीर) पहले से ही बंद है. पुंछ में बारिश के बीच एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोगों के घायल होने की खबर है. श्रीनगर में ही कई हिस्सों में 1-2 फुट बर्फ गिरने से संपर्क मार्ग बंद हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : प्रणब">https://lagatar.in/in-pranab-mukherjees-book-advised-to-pm-modi-should-listen-to-voice-of-opposition-the-presidential-years-hit-the-market/15601/">प्रणबमुखर्जी की किताब में पीएम को सलाह, मोदी को विपक्ष की आवाज सुननी चाहिए, द प्रेसिडेंसियल ईयर्स बाजार में आ गयी
Leave a Comment