Search

 
 
 

सरकार के रवैये के कारण भ्रष्टाचारी मिटा रहे सबूत, विशाल चौधरी भी गायब, कहीं हत्या तो नहीं हो गई- निशिकांत

 
Ranchi: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के रवैये के कारण भ्रष्टाचारी सबूत मिटा रहे हैं. कुछ लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं और कुछ लोग लापता हैं, जिनकी हत्या भी हो सकती है. वहीं कुछ लोग जांच में बिना एफआईआर के सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने ईडी की रेड के बाद चर्चा में आये विशाल चौधरी की हत्या की भी आशंका जताई है. ट्विट कर उन्होंने कहा कि “झारखंड के भ्रष्टाचार, जिसके यहां ईडी रेड में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित अन्य पदाधिकारी व राजनेता की लीलाओं का कारनामा उजागर हुआ था, वह विशाल चौधरी लापता हैं,कहीं उनकी हत्या तो नहीं हो गई?’’ इसे भी पढ़ें-खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-area-commander-of-plfi-arrested-leaflet-and-bullet-recovered/">खूंटी:

PLFI का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पर्चा और गोली बरामद

कई IAS-IPS अफसरों से विशाल के थे नजदीकी संबंध

गौरतलब है कि आईएएस पूजा सिंघल मामले में विशाल चौधरी के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी, जहां से नकद के अलावा जमीन के कागजात, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज मिले थे. विशाल चौधरी की फ्रंटलाइन कंपनी के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम और विनायका ग्रुप के माध्यम से अन्य कामकाज होता था. उसके घर कई बड़े अफसरों का आना जाना था. विशाल चौधरी का सीएम समेत कई आईएएस और आईपीएस अफसरों से नजदीकी संबंध की भी बात सामने आई थी. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-chandana-mal-paharia-became-the-head-of-the-sadar-block/">पाकुड़

: चंदना माल पहाड़िया सदर प्रखंड प्रमुख बनीं

ट्रांसफर-पोस्टिंग और टेंडर मैनेज करने में माहिर था विशाल

आरोप था कि ट्रांसफर-पोस्टिंग और टेंडर मैनेज करने में विशाल माहिर था. सरकारी विभागों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले फाइल उसके घर जाती थी. उसके दफ्तर से कई आईपीएस, आईएएस अधिकारियों के नंबर, रिटायरमेंट की तिथि, वर्तमान पदस्थापन स्थल की भी जानकारी मिली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही