Search

 
 
 

JIADA की लापरवाही से एक मजदूर सहित दो कुत्तों की मौत, ठेकेदार कंपनी की दबंगई से लोग परेशान

JIADA के द्वारा श्री राम इंटरप्राइजेज को नाली निर्माण कराने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. श्री राम इंटरप्राइजेज द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है, इसकी मनमानी से कई लोग परेशान है.
 

  Ranchi :    JIADA के लिए ठेकेदारी करने वाली कंपनी की दबंगई से लोग परेशान है. कंपनी के डर से लोगों को जीना मुहाल हो गया हैं. लोग इनके खिलाफ डर से आवाज नहीं उठा पा रहे है. मामला रांची के नामकुम के लोवाडीह क्षेत्र का है .

Uploaded Image

JIADA के द्वारा श्री राम इंटरप्राइजेज को नाली निर्माण कराने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. श्री राम इंटरप्राइजेज द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है, इसकी मनमानी से कई लोग परेशान है. लोग बताते हैं कि कंपनी नियमित रूप से काम नहीं कर रही है. आरोप है कि कंपनी ने अपने मुनाफे के चक्कर में एक दिन ज्यादा गहरा गड्ढा खोद दिया.

 

 ज्यादा गहरा गड्ढा खोदे जाने के कारण बगल की दीवार गिर गयी है. पिछले एक महीने में एक मजदूर सहित दो कुत्तों की मौत यहां चुकी है. Shree Ram Electrocast फैक्ट्री की दीवार भी गिर गयी है. जिससे श्री राम इलेक्ट्रोकास्ट की कंपनी को हुआ हैं.

 

Shree Ram Electrocast फैक्ट्री के मैनेजर ने बताया कि JIADA के द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य करा रही कंपनी के दंबगई से लोग परेशान है, कंपनी द्वारा लंबा और गहरा गड्ढा खोदे जाने के कारण हमारी कंपनी की दीवार भी गिर गयी है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

 

मैनेजर ने कहा कि जब इस मामले में हमने कंपनी से बात की तो हमें धमकी देते हुए कहा गया कि आपकी टूटी हुई दीवार का निर्माण नहीं कराएंगे . उन्होंने कहा कि एक महीने पहले दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत भी हो चुकी है, साथ ही दो कुत्तो की भी मौत हो गई है ,लेकिन कंपनी की डर से लोग नहीं बोल पा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही