Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमजीएम अस्पताल में नर्स की लापरवाही से दो नवजात बच्ची बदलने से घंटों मची रही अफरा-तफरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमजीएम अस्पताल में गायनिक वार्ड में बुधवार को दो बच्ची बदल गईं. घटना शाम पांच बजे की है. बच्चियों के बदलने से घंटों अफरा-तफरी मची रही. हालांकि एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि बच्ची को दूध पिलाने के लिए मां को देने के दौरान बदल गई थी. लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन की तत्परता से बच्ची मिल गई. दोनों बच्ची को उनकी मां को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार बागबेड़ा जटा झोपड़ी की चंपा टुडू ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल में दोपहर 1.30 बजे एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ था. चंपा को लेबर रूम से लाकर वार्ड में पहुंचा दिया गया था. चाईबासा की भी एक महिला ने दोपहर 1.20 बजे बच्ची को जन्म दिया था. चंपा और चाईबासा की महिला एक ही वार्ड में भर्ती थी. [caption id="attachment_207292" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/MGM-CHAMPA-MOTHER-300x164.jpg"

alt="" width="300" height="164" /> चंपा टुडू की मां राजमुनी.[/caption] इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
थोड़ी देर बाद नर्स आई और एक बच्ची को चाईबासा की महिला को दे दी. चूंकि उसकी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी, इसलिए वह और उसके परिजन बच्ची को लेकर चाईबासा चले गए. थोड़ी देर बाद नर्स एक और बच्ची को लेकर आई और चंपा को दे दी. वार्ड में मौजूद चंपा टुडू की मां राजमुनी ने बताया कि दूसरी नर्स ने बताया कि यह बच्ची चाईबासा वाली महिला की है. इसके बाद उस महिला और उसके परिजनों को ढूंढा गया, लेकिन तब तक वे लोग चाईबासा रवाना हो चुके थे. हालांकि बच्ची मिलने के बाद दोनों परिवार खुश हो गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही