Simdega/Kolebira : कोलेबिरा प्रखंड के टुटीकेल के राईबेड़ा गांव में झारखंड सरकार में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री रहे एनोस एक्का पहुंचे. उनके साथ उनके बेटे झापा युवा जिलाध्यक्ष विभव संदेश एक्का भी थे. यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास तभी होता है जब जनप्रतिनिधि सजग होकर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य करता है. लेकिन इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सरकार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है और मेरे जाने के बाद पूरी तरह से रुक गया है. लेकिन 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से लोगों के बीच सेवा करने का मौका मिला है, तो सत्ता में रहूं या ना रहूं, पद में रहूं या ना रहूं, लेकिन लोगों की सेवा करता रहूंगा. जो इस क्षेत्र में अधूरे कार्य है, उसे पूरा करने का बीड़ा उठाया है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित [wpse_comments_template]
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
झापा के एक-एक कार्यकर्ता करेंगे लोगों की समस्याएं दूर
झारखंड पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए दूर करने का कार्य करेंगे. साजिश के साथ मुझे फंसाने का काम किया गया था. लेकिन न्यायालय पर मुझे पूर्ण विश्वास था और आप लोगों के बीच में आ चुका हूं. आज वर्तमान सरकार की जो स्थिति है, वह किसी से छुपी नहीं है. आज लोग बिजली-पानी सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर तरस रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए वक्त आ गया है. अपनी वोट और अपनी ताकत को समझें और एकजुट होकर झारखंड पार्टी का सहयोग करें, ताकि आने वाले चुनाव में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले और झारखंड पार्टी पूर्व की तरह क्षेत्र में छूटे हुए सभी कार्य को पूरा करें. वहीं संदेश एक्का ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मेरे पिताजी ने अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र को अपना घर समझकर कार्य किया, उसी प्रकार मैं भी इस क्षेत्र का बेटा बनकर सभी के सुख दुख में साथ देने के लिए तैयार हूं. इस मौके पर गांव के ग्रामीण एवं झारखंड पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरवके पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment