Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से कैमरून से सभी 47 श्रमिकों की हुई सुरक्षित झारखंड वापसी

तीन समूह में हुई श्रमिकों की वापसी, नियोजकों के खिलाफ हुई कार्रवाई, श्रमिकों को योजनाओं से भी जोड़ने का आदेश  Ranchi : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है. इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई. शेष 08 श्रमिक 3 जनवरी की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. मालूम हो कि कैमरूम में फँसे 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की वापसी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी, इसके बाद आज गुरुवार को 27 श्रमिकों को सुरक्षित लाया गया था. शेष श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं, लेकिन ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखंड पहुंचेंगे.

47 श्रमिक सेंट्रल वेस्ट  अफ्रीका के कैमरून में ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड में कार्यरत थे

झारखंड के हजारीबाग, बोकारो तथा गिरिडीह के 47 श्रमिक सेंट्रल वेस्ट  अफ्रीका के कैमरून में ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के माध्यम से अगस्त 2024 से कार्यरत थे, जिन्हें वेतन भुगतान नहीं होने और कंपनी द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किये जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को मिलीथी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने  कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क कर मामले का सत्यापन किया. शिकायत के आधार पर सचिव एवं श्रमायुक्त के निर्देश पर संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षकों  ने नियोजकों/नियोक्ताओं और बिचौलियों (मिडिलमैन) के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है. कंट्रोल रूम की टीम लगातार ई-मेल और फोन के माध्यम से अधिकारियों, कंपनी एवं श्रमिकों से संपर्क करते हुए श्रमिकों का कुल 39,77,743 बकाया रुपये का भुगतान कराया.

श्रमिक भाईयों को योजना से जोड़ें, सीएम का आदेश 

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की वापसी के बाद विभागीय सचिव को इन श्रमिकों का पारिवारिक विवरण संग्रह कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबद्ध करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश के बाद सभी संबंधित श्रम अधीक्षकों ने श्रमिकों का विवरण प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही