Search

 
 
 

CRS पोर्टल का सर्वर ठप होने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी, जनता परेशान

 
CRS पोर्टल ठप होने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी, जनता लगा रही चक्कर Ranchi :  सीआरएस पोर्टल का सर्वर ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सर्वर ठप रहने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने में अत्यधिक समय लग रहा है. ऐसे में लोग नगर निगम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.
इस पर रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया कि जन्म और मृत्यु के निबंधन के लिए सीआरएस पोर्टल का संचालन निगम द्वारा नहीं किया जाता है. यह पोर्टल भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा संचालित होता है. रांची नगर निगम केवल इस पोर्टल का निबंधन कार्यालय के रूप में उपयोग करता है. 

दिन में महज 1-2 घंटे ही काम करता है सर्वर

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सीआएस सर्वर दिन भर में केवल 1 से 2 घंटे ही काम करता है, बाकी समय सर्वर डाउन रहता है. इससे दस्तावेज (डॉक्यूमेंट)  जारी होने की प्रक्रिया धीमी हो गयी है और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.

आम जनता की शिकायतों का कोई ठोस समाधान नहीं  

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों इसकी शिकायत की गयी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही