Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी : नरेंद्र सिंह रैना

Balumath (Latehar): बालूमाथ में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35ए को समाप्त कर एक देश एक कानून लाने का काम किया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने कोरोना को रोका ही नहीं बल्कि कोरोना खत्म कर दिया. पूरे देश में 244 करोड़ लोगों को कोरोना की फ्री में वैक्सीन दी गई.. आज विश्व हमारी संस्कृति को फॉलो कर रहा है. दुनिया योग दिवस मना रही है. वहीं प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी के हाथों में आज देश सुरक्षित है. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-task-force-race-against-illegal-business-sand-laden-11-tractors-seized/">गिरिडीह

: अवैध धंधे के खिलाफ टॉस्क फोर्स रेस, बालू लदे 11 ट्रैक्टर जब्त

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना के अलावा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, संगठन मंत्री मुकेश निरंजन सिन्हा, लातेहार जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश राम व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, बारियातू जिला परिषद सदस्य रमेश राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजतन साहू, रामजी सिंह, लक्ष्मन कुशवाहा, प्रेम प्रसाद गुप्ता, चेतलाल राम, देवदत्त सिंह, महेंद्र प्रसाद, लव कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, शैलेश सिंह, ज्योति सिन्हा, रवि राज, रामकुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता, विजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नवाहीर उरांव, दीपक निषाद, गंगेश्वर यादव, संदीप केसरी, संजय यादव, संजय पुरियार, अरविंद भगत, अमित कुमार, मनीष जायसवाल, पंकज यादव, विशाल चंद्र साहू, पवन साहू व त्रिवेणी साहू समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-police-arrested-three-road-robbers-and-sent-them-to-jail/">लातेहार:

पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही