Search

दुलाल भुइयां ने झामुमो छोड़ा, भाजपा में शामिल हुए

Ranchi : रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली. वह झामुमो थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पटका व माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मिलन कार्यक्रम में दुलाल भुइयां के सैंकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली.
 
कार्यक्रम में सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसका लक्ष्य दलित, शोषित और वंचित समाज का उत्थान है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सरकार दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हितों की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भुइयां समाज का भाजपा में स्वागत है और राज्य के विकास के लिए परिवर्तन आवश्यक है. उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया. दुलाल भुइयां ने कहा कि भाजपा ने दलित समाज को सम्मान दिया है और वे जीवनभर पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे. उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही