Search

 
 
 

डुमरिया : बीडीओ व एमओ की जांच में 21 क्विंटल अनाज मिला अधिक

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत अंतर्गत चटानीपानी स्थित बुरुटोला महिला समूह की जन वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित दुकान की जांच सोमवार को बीडीओ साधुचरण देवगम और प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान ने की. बीडीओ और एमओ ने बताया कि जांच में 11 क्विंटल चावल और 10 क्विंटल गेहूं स्टॉक से अधिक मात्रा में मिला. साथ ही राशन दुकानदार महिला समूह के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों द्वारा जब्त किये गये राशन को अपने दुकान का राशन मानने से इंकार कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quami-ekta-function-at-karim-city-college-on-17th/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में कौमी एकता समारोह 17 को

मंगलवार को भी जारी रहेगी जांच

प्रभारी एमओ सिद्धेश्वर पासवान ने कहा कि अधिक मात्रा में अनाज मिलने से इस बात का अंदेशा है कि राशन दुकानदार महिला समूह द्वारा कार्डधारियों से पंचिंग मशीन में अंगूठा लगवा दिया गया, लेकिन राशन वितरण नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच की जाएगी. मंगलवार को भी जांच जारी रहेगा. इधर कार्डधारियों का कहना है कि उन्हें उक्त राशन दुकानदार महिला समूह द्वारा धोखे से अंगूठा लगवा कर अनाज का वितरण नहीं किया गया है. इसलिए स्टॉक में अधिक अनाज मौजूद है. कार्डधारियों ने बीडीओ से राशन दुकानदार बुरुटोला महिला समूह पर कार्रवाई की मांग भी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही