Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : विद्युतीकरण से वंचित हैं 35 टोले, ढिबरी युग में जी रहे हैं ग्रामीण

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड में विद्युतीकरण से अभी भी 35 टोला वंचित हैं. डुमरिया प्रखंड कार्यालय से दूर के पहाड़ी क्षेत्रों में मौजूद इन टोला वासियों के लिए बिजली एक सपने की तरह है. अब इन वंचित गांव और टोला में विद्युतीकरण की उम्मीद जगी है. झारखंड सरकार उर्जा विभाग के मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा दिये गये पत्र के आलोक में बीडीओ साधुचरण देवगम ने इससे संबंधित सूची सभी पंचायत के मुखिया से मांगी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tips-for-writing-research-paper-given-to-phd-students-in-bit-sindri/">धनबाद

: बीआईटी सिंदरी में पीएचडी छात्रों को दिए शोध पत्र लिखने के टिप्स
बीडीओ द्वारा इस सूची को उपायुक्त कार्यालय भेजा जायेगा. सबसे अधिक केंदुआ पंचायत में विद्युतीकरण से वंचित टोला मौजूद हैं. पंचायत आस्ताकोवाली में 2, बांकिशोल में 2, बड़ाकांजिया 0, धोलाबेड़ा में 7, खैरबनी में 2, कांटाशोल में 2, केंदुआ में 13, खड़िदा 0, कुमड़ाशोल 0 और पलाशबनी में 6 टोले अभी भी विद्युतीकरण के इंतजार में हैं. इन टोलों के ग्रामीण आज भी ढिबरी युग में जी रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही