Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : दो अलग-अलग घटनाओं में एक लड़का व एक लड़की घायल

Dumariya : डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक लड़का और एक लड़की घायल हो गये. दोनों नाबालिग हैं. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में किया जा रहा है. पहली घटना बड़ाबोतला में घटी. गांव के जन्मेजय बेलदार की 14 वर्षीय बेटी रचना बेलदार सहजन का फूल तोड़ने के क्रम में डाली टूट जाने से नीचे गिर गई. गिरने से उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है. इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-class-viii-student-of-kasturba-vidyalaya-gave-birth-to-a-baby-girl/">गुमला

: कस्तूरबा विद्यालय की आठवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म
सीएचसी के डॉक्टर ने पैर में 16 टांके लगाये हैं. इसके साथ बच्ची के गर्दन में भी चोट आई है. दूसरी घटना पाथरासाई में घटी. वहां रुद्रप्रताप भकत के 12 वर्षीय पुत्र प्रकाश भकत बैर खाने गया था. बच्चे पत्थर मार कर बैर तोड़ रहे थे. एक पत्थर प्रकाश भकत के सिर पर गिर गया. पत्थर से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है. उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही