Search

 
 
 

डुमरिया : बड़ाकांजिया पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की बैठक आयोजित

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के डुमरिया स्थित बड़ाकांजिया पंचायत सचिवालय में सोमवार को मुखिया संघ की बैठक अध्यक्ष तपन कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुखियाओं को पंचायत के काम में आ रही समस्याओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके प्रति बरती जा रही उदासीनता पर चर्चा की गई. मुखिया संघ द्वारा बताया गया कि मुखिया को नेट कनेक्शन के लिए डोंगल और आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाये. पंचायत में विकास योजनाओं के शिलापट्ट में मुखिया का नाम भी अंकित हो. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-new-committee-of-bajrang-akhara-committee-pavda-constituted-bapi-namata-became-the-chairman/">घाटशिला

: बजरंग अखाड़ा समिति पावड़ा की नई कमेटी गठित, अध्यक्ष बने बापी नामाता

मुखियाओं को उचित सम्मान देने की मांग की गई

मुखियाओं को बैंक की शाखाओं में पंचायत संबंधित कार्य में प्राथमिकता, पीएचइडी, जेएसएलपीएस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुखियाओं के साथ समन्वय स्थापित कर काम करना चाहिए. पंचायत के कार्य और क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई. साथ ही मुखियाओं के मानदेय बढ़ाने से संबंधित चर्चा की गयी. बैठक में मुखियाओं की समस्याओं के समाधान और उचित सम्मान दिये जाने संबंधित ज्ञापन वरीय पदाधिकारियों को देने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुखिया तपन कुमार मुर्मू, सुरेंद्र नाथ हेंब्रम, मेघराय टुडू, सुरेश चंद्र हेंब्रम, डोमन हांसदा और चंदनी मुर्मू उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :वेदर">https://lagatar.in/weather-update-there-will-be-no-relief-from-rain-for-the-next-four-days/">वेदर

 अपडेट: अगले चार दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही