Search

Dumaria: खेत में धान का बिचड़ा उठा रही महिला की ठनका गिरने से मौत, एक घायल

Dumaria (Sanat Kumar Pani) :  डुमरिया थाना क्षेत्र के बांकीशोल में शनिवार को खेत में काम कर रही महिला सुभाषिनी नायक (44 वर्ष) पति विष्णु नायक की मौत ठनका गिरने से हो गई. इस दौरान पास में काम कर रही युवती आरसू मार्डी (22 वर्ष) आंशिक रूप से घायल हो गई. आरसू मार्डी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में किया जा रहा है. घटना की सूचना डुमरिया थाना में दी गई. पुलिस ने मृतक सुभाषिनी नायक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि सुबह में मौसम ठीक था. हल्की बारिश होने के बाद खेत से धान रोपाई के लिए बिचड़ा उठाने गई थी. इसी बीच ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-guava-forest-department-planted-500-saplings-on-international-tribal-day/">Kiriburu

: अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर गुवा वन विभाग ने रोपे 500 पौधे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp