Dumaria(Sanat Kumar Pani): विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा शनिवार को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में बैठक कर चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक उपरांत उन्होंने कलस्टर व अंतर्राज्यीय चेकनाका का भी निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
की न्यूज डायरी।।26 OCT।। मेरे वीडियो को काट-छांट कर से पेश किया- इरफान।। झारखंड की पहली 8 लेन सड़क धंसी, हादसा टला।। इरफान मियां आपके घर चलेगा बुलडोजरः भानू।। वोट के लिए कितना गिरेंगे हेमंत सोरेनः बाबूलाल।। शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती।। नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा।। समेत अन्य खबरें।। [wpse_comments_template]
रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
बैठक में जमशेदपुर जिला मुख्यालय स्थित एलबीएसएम कॉलेज के डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथों की दूरी, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस क्रम में पोलिंग पार्टी एवं सुरक्षा कर्मियों की सुविधा का समुचित बंदोबस्त करते हुए उनके ठहरने, भोजन आदि न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने करने के लिए संबंधित व्यक्ति, आपूर्तिकर्त्ता की पहचान कर उनकी जिम्मेवारी तय करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू एवं अंचल अधिकारी पवन कुमार को दिया गया.दुर्गम इलाकों में बगैर सुरक्षा बल मूवमेंट नहीं करने की हिदायत
सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुर्गम इलाकों में बगैर सुरक्षा बल अथवा वरीय अधिकारियों को सूचना दिये बगैर मूवमेंट नहीं करने की हिदायत दी गई. कलस्टर व इंटरमिडिएट स्ट्रॉग रूम के बेहतर प्रबंधन के लिए पारदर्शी व्यवस्था की जाय, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी इस संदर्भ में आवश्यक तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया.कलस्टर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया
प्रखंड भ्रमण के क्रम में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा कलस्टर के रूप में चिन्हित बड़ाबोतला व भागाबांदी स्थित सरकारी विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. मौके पर उन्होंने न्यूनतम मूलभूत सुविधा जैसे बिजली, पानी, पेयजल, शौचालय आदि की उपलब्धता की जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.भीतरआमदा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण
वहीं ओड़िशा-झारखंड बॉर्डर पर भीतरआमदा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर वाहन जांच की वस्तुस्थिति से अवगत हुए. उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने, चेकनाका पर सघनता से वाहन जांच जारी रखने तथा पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त वतावरण में स्वच्छ, त्रुटिरहित, पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-oct/">शामकी न्यूज डायरी।।26 OCT।। मेरे वीडियो को काट-छांट कर से पेश किया- इरफान।। झारखंड की पहली 8 लेन सड़क धंसी, हादसा टला।। इरफान मियां आपके घर चलेगा बुलडोजरः भानू।। वोट के लिए कितना गिरेंगे हेमंत सोरेनः बाबूलाल।। शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती।। नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा।। समेत अन्य खबरें।। [wpse_comments_template]
Leave a Comment