Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : प्रशासनिक महकमा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचा दामपाबेड़ा

Dumariya : डुमरिया प्रखंड केन्दुआ पंचायत के ग्राम जंगल ब्लॉक टोला दांपाबेड़ा में केंदुआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू उनके पति युवा नेता उदय मुर्मू के दौरा के दौरान दंपाबेड़ा सबर परिवारों बदहाली और बीमारी की बात सामने आई. इससे संबंधित समाचार लगातार डॉट इन पोर्टल में प्रमुखता से छपा. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के नेतृत्व में प्रखंड प्रशासन, प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारी पहाड़ पर बसे दांपाबेडा़ पहुंचे. वहां पहुंचने के लिए सभी को लगभग 4 किलोमीटर पहाड़ी रास्ता पैदल ही तय करना पड़ा. टोला में चर्म रोग से ग्रसित एवं लंबे समय बीमार से चल रहे बिस्तर पर मरणासन्न स्थिति में पड़े टुना सबर को बेहतर इलाज के लिए डुमरिया सीएचसी से एमजीएम रेफर किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Dumariya-sabar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/congress-mla-from-ed-irfan-ansari-said-did-not-try-to-topple-the-government/">ED

से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा- ‘सरकार गिराने की नहीं की थी कोशिश’
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Dumariya-sabar-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> टुना सबर खटिया पर लाद कर कड़ी मशक्कत के बाद पहाड़ के नीचे लाया गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, प्रखंड प्रमुख, मुखिया फुलमनी मुर्मू, उदय मुर्मू ने प्रत्येक सबर परिवार की बारी बारी से उनके समस्याओं को सुना. साथ में उपस्थित मेडिकल टीम ने सभी लोगों की जांच की एवं दवाईयां उपलब्ध करायी. वन विभाग की तरफ से प्रत्येक लाभुक को वन पट्टा के लिए लिखित आवेदन लिया गया. पेंशन राशन के लिए संबंधित कागज का इकट्ठा किया गया. पेयजल एवं सड़क निर्माण के लिए जल्द समाधान का आश्वासन दिया. बच्चों के बीच पुस्तकें बांटी गईं. पावरोटी और बिस्किट का वितरण किया गया. आपूर्ति विभाग की ओर से 2 क्विंटल चावल प्रदान किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Dumariya-sabar-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही