Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के धोलाबेडा पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़िया, टोला मारांगटोला में खेलाराम सोरेन का घर सोमवार को आई आंधी से उड़ गया है. छप्पर में लगे एस्बेस्टस टूट गये हैं. खेलाराम ने बताया कि इसी वर्ष धान बेचकर एस्बेस्टर लगाया था. छप्पर टूट जाने से उनको हजारों की क्षति हुई है. सोमवार की शाम आंधी पानी के बाद डुमरिया क्षेत्र में बिजली गुल है. लगभग 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है. विद्युत विभाग के कर्मचारी टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने में जुटे हैं. आंधी से कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए हैं और तार भी टूट गए हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-houses-were-damaged-by-the-storm-in-kaliyam-panchayat-electric-poles-were-also-broken/">चाकुलिया
: कालियाम पंचायत में आंधी से कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली के पोल भी टूटे [wpse_comments_template]
डुमरिया : आंधी और बारिश के बाद 15 घंटे से बिजली गुल

Leave a Comment